दो दिन मे शुरू हो जायेगा पीपा पुल...एई रमेश कुमार पाल

By: Izhar
Nov 24, 2023
325


सेवराई /गाजीपुर  : गहमर बारा फिरोजपुर पीपा पूल अगले दो दिन मे शुरू हो जायेगा, आखिरी चरण मे है निर्माण कार्य एई रमेश कुमार पाल ने दी जानकारी।

सेवराई और मोहम्दाबाद तहसील को जोड़नें के लिए बहुउद्देशीय गहमर बारा फिरोजपुर पीपा पुल का निर्माण कार्य अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए एई रमेश कुमार पाल ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग आखिरी पड़ाव पर है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर जनसामान्य के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। गौरतलब हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग के एई ने गहमर निवासी फौजी चंदन सिंह और आयुष उपाध्याय के साथ आज पीपा पुल के हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। एवं सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?