उप जिलाधिकारी ने महिला लाभार्थियों को पट्टा करने के उपरांत प्रमाण पत्र सौंपा

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 22, 2023
215

By : विवेक सिंह 

सेवराई : (गाजीपुर )शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति फेज 4 के तहत एसडीएम की अध्यक्षता में करीब 50 महिला लाभार्थियों को खतौनी, पट्टा, स्वामित्व घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत पट्टा का प्रमाण पत्र दिया गया। यूपी जिला अधिकारी के द्वारा पट्टा का प्रमाण पत्र मिलने के बाद संबंधित के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

जानकारी अनुसार शासन के द्वारा महिला उत्थान और उनको स्वावलंबी बनाने के क्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को राजस्व विभाग के द्वारा तहसील स्वागत कच्छ में उप जिलाधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में ग्राम सभा देवल और फरीदपुर के करीब 50 महिला लाभार्थियों को पट्टा करने के उपरांत प्रमाण पत्र सौंपा गया। एसडीएम संजय यादव ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं को स्वालंबी वह उत्थान करने के क्रम में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में आज शनिवार को महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, राजस्व निरीक्षक राकेश राय, लेखपाल प्रभाकर पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?