आधी रात में कच्चा मकान (झोपड़ी) भर भराकर गिरा उसमे आधा दर्जन परिवार दबने से बाल बाल बचा

By: Shakir Ansari
Oct 08, 2023
197

मुगलसराय : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लेडुआ पुर गांव में बारिश होने के कारण कच्चा मकान झोपड़ी भर भराकर गिर गया। परिवार का किस्मत सही था। की सब परिवार बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया की इसी कच्चे मकान (झोपड़ी ) में सभी परिवार रहता और सोता है, आधी रात में अचानक भर भराकार कच्चा मकान (झोपड़ी) गिर गया। जिसमे राम ब्रिज पुत्र विश्वनाथ गिरी का पुत्र का परिवार झोपड़ी में दबने से बाल बाल बच गया। अर्जुन गिरी का परिवार उसी झोपड़ी में रहकर अपना जीवन यापन करता था। जिसके चार बेटी और बेटे है। अर्जुन गिरी उसकी पत्नी सोनम गिरी उम्र 28 वर्ष, पुत्र देवांश 8 वर्ष, रिया 7 वर्ष, सलोनी 5 वर्ष, प्रिया गिरी आदि लोग के साथ उसी झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। की बारिश होने के कारण भर भराकर कच्चा मकान झोपड़ी गिर गया। ग्रामीणों ने बताया की अर्जुन गिरी के एक हफ्ता पहले का भी एक बच्चा जन्मा था। उसी में सोया था। जिसे उसकी मां सोनम ने आवाज सुनकर बचा लिया। उसी झोपड़ी में सारा सामान दबा हुआ हैं। इस संबंध में पूर्व ग्राम प्रधान गुफरान ने बताया की इस परिवार का दो-दो बार आवास के लिस्ट नाम भेजा गया था। उसके बाद भी आवास नहीं दिया गया। साथ ही पूर्व प्रधान ने कहा की आवास मुहैया नहीं होने के कारण कच्चा  मकान झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर थे। इस समय पूरा परिवार बगल के दूसरे मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है। इस परिवार को रहने के लिए कोई छत नही है। भगवान अल्लाह का लाख लाख शुक्रिया हैं की इस परिवार के सभी सदस्य सही सलामत है।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?