सिर्फ़ कांग्रेस ही संविधान बचा सकती है- शाहनवाज़ आलम

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 23, 2023
163

बनारस के बुनकर सरदारों और महतो के साथ विभिन्न बैठकों में बोले कांग्रेस नेता

वाराणसी : 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान बचाने के मुद्दे पर होगा। संविधान सिर्फ़ कांग्रेस बचा सकती है। इसलिए मुसलमान एक तरफा कांग्रेस को वोट करने का मन बना चुके हैं। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के ज़िम्मेदार लोगों के साथ आयोजित विभिन्न बैठकों में कहीं। 

बुनककर समुदाय के सरदारों और महतो लोगों के साथ उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात के दौरान शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की प्रस्तावना में इंदिरा गाँधी सरकार द्वारा जोड़े गए सेकुलर और समाजवादी शब्दों को हटाना चाहती है। इन शब्दोंं के हटते ही भारत सबको बराबरी का दर्जा देने वाला सेकुलर देश नहीं रह जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग दूसरे दर्जे के नागरिक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति को सिर्फ़ कांग्रेस को सत्ता में लाकर ही रोका जा सकता है। क्षेत्रीय दलों का रुख इस मुद्दे पर स्पष्ट नहीं है और न यह उनके बस में है कि वो इस साज़िश को रोक पाएं। इसे सिर्फ़ राष्ट्रीय स्तर की पार्टी ही रोक सकती है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुसलमान अब समझ गए हैं कि जब तक वो एकतरफा कांग्रेस को वोट देते थे भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। अगर भाजपा को फिर से उसी स्थिति में पहुंचाना है तो मुसलमानों को फिर से पूरी तरह कांग्रेस के साथ आना होगा। 




Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?