To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
नोएडा के हल्दौनी गांव में जय जवाहर जय भीम कार्यक्रम हुआ आयोजित
नोएडा : 2024 के लोकसभा चुनाव का सबसे प्रमुख मुद्दा संविधान की रक्षा है। अगर कांग्रेस आ गयी तभी संविधान बचेगा। इसलिए दलितों और मुसलमानों ने संविधान बचाने के लिए राहुल गाँधी को 2024 में प्रधान मंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने नोएडा के हल्दौनी गांव में जय जवाहर जय भीम अभियान के समापन कार्यक्रम में कहीं।
7 से 13 अगस्त तक चले इस प्रदेश व्यापी अभियान में 7 लाख से ज़्यादा दलित परिवारों तक अल्पस्यंखक कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका गाँधी का संदेश पहुँचाया। कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि जब तक दलित और मुस्लिम एक साथ कांग्रेस को वोट करते थे पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद ही होते थे। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए जय जवाहर जय भीम के नारे के साथ सबको एक साथ आना होगा। कार्यक्रम में नोएडा शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद, शहर अध्यक्ष कादिर खान, ज़िला अध्यक्ष जावेद खान, मेरठ मण्डल के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद मोहम्मद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष लियाक़त चौधरी, प्रदेश सचिव दानिश सैफी, प्रदेश महासचिव हुमायूँ बेग, अकबर चौधरी, प्रदेश सचिव शाकिर सलमानी, भारत यात्री बृजेश आर्या, चितवन शर्मा मौजूद रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers