संगठन ही सफलता की सीढ़ी –चंद्र भूषण पांडे

By: Shakir Ansari
Jun 04, 2023
263

हमीदुल्लाह अंसारी बने प्रधान संगठन के मंडल महामंत्री 

चंदौली : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे रविवार को चंदौली जनपद के नियमताबाद विकासखंड के सतपोखरी  गांव के प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी को  वाराणसी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने हमीदुल्लाह अंसारी को  वाराणसी मंडल में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया और कहा कि संगठन के माध्यम से ही  सफलता हासिल की जा सकती है। संगठन ही सफलता की सीढ़ी होती है। संगठन सभी को एकता सूत्र में बांधने का कार्य करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय  पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की स्थापना प्रधानों के समस्याओं के समाधान के लिए किया  गया था आगे भी इसे निरंतर जारी रखने का प्रयास संगठन सदैव रखेगा करता रहेगा। कहा कि अब्दुल्लाह अंसारी के मनोनयन से  वाराणसी मंडल में संगठन को मजबूती मिलेगी। विदित हो कि सत पोखरी गांव के प्रधान हमीदुल्ला अंसारी लगातार चौथी बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनके इस मनोनयन पर उनके साथियों में हर्ष व्याप्त है। अपनी मनोनयन के पश्चात हमीदुल्ला अंसारी ने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का सदैव प्रयास करता रहूंगा। इस मौके पर प्रधान संगठन के  प्रदेश सचिव महेंद्र यादव भी मौजूद रहे।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?