महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ द्वारा ईद-ए-मिलप कार्यक्रम आयोजित किया गया

By: Surendra
May 15, 2023
188


नवी मुंबई :  महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसंत मुंडे के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक संजय भोकारे की अध्यक्षता में ईद-ए-मिलाप कार्यक्रम 15 मई 2023 को शाम 5 से 6 बजे के बीच , नवी मुंबई में घनसोली दरगाह में आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ नवी मुंबई के अध्यक्ष दशरथ चव्हाण के मार्गदर्शन में समस्त पत्रकार बिरादरी एकत्रित हुई और ईद-ए-मिलाप कार्यक्रम का समापन मिठाई, गुलाब के फूल और मुस्लिम समुदाय को बधाई के साथ हुआ।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जे के पोळ(दै..अक्षराज), सुरेंद्र सरोज (खबरे आज भी) को संस्था के लोगो वाली शाल व घड़ी देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय वाघमारे, कोषाध्यक्ष राजू मिहिर, राजेश उपाध्याय, समीर शेख सहित अन्य पत्रकार भाई बड़ी संख्या में  शामिल हुए।


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?