अब 28 अप्रैल तक हज यात्री पैसा जमा कर सकते है ... हाजी मोहम्मद इमरान

By: Shakir Ansari
Apr 25, 2023
83

चंदौली : हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया ने अपने सर्कुलर 12–दिनाँक 25 अप्रैल 2023 को हज यात्रा 2023 के लिए सभी हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि दूसरी किस्त के रूप में हज यात्रियों को 170000/(एक लाख सत्तर हजार रूपए) हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुम्बई के स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में संचालित खाते में पे-इन-स्लिप HOI की वेबसाइट www.Haj committee.gov.in डाउनलोड किए जाने के बाद अब 28 अप्रैल 2023 तक जमा कर सकते है। पहले यह 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ही थी

ये जानकारी उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के महासचिव एवं मास्टर हज ट्रेनर वाराणसी उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी लखनऊ हाजी मोहम्मद इमरान ने दी है।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?