सहकारी समिति चुनाव भतौरा - बारा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुएं निर्विरोध

By: Nooman Babar
Mar 19, 2023
119

सेवराई : (गाजीपुर) साधन सहकारी समिति चुनाव में सहकारी समिति भतौरा - बारा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। छह अन्य संस्थाओं के लिए 17 प्रतिनिधियों को नामित किया गया। रविवार को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में सुबह 8:30 से 9 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 9 से 9:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। एक - एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ। आम सहमति बनने पर समिति में मतदान की नौबत नहीं आई। शाम चार बजे निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर प्रमाण पत्र सौंप दिए गए। साधन सहकारी समिति भतौरा - बारा में कुतुबपुर गांव निवासी जयप्रकाश राय अध्यक्ष व बारा  निवासी हरेंद्र यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। छह अन्य संस्थाओं के लिए श्याम नारायण राम, प्रभाकर राय, संतोष राय, कृष्णानंद राय, शिवानंद पांडेय, रमेश कुमार राय, जंगबहादुर राम, कृपाशंकर राय, योगेंद्र राय, रविंद्र कुमार राय, रामप्रकाश सहित 17 प्रतिनिधियों को नामित किया गया। बारा के सेक्रेटरी कमलकांत और साधन सहकारी समिति के सचिव राजेश राय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?