जिलाधिकारी ने यूपी - बिहार बार्डर पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर युद्ध स्थली को देखने पहुंचीं

By: Nooman Babar
Mar 12, 2023
112

सेवराई : (गाजीपुर) जिलाधिकारी आर्यका अखौरी शनिवार की शाम यूपी - बिहार बार्डर एवं गंगा - कर्मनाशा नदी के संगम पर स्थित  आफगानी शासक शेरसाह सूरी के शौर्य गाथा वाली ऐतिहासिक धरोहर युद्ध स्थली को देखने पहुंचीं। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल के इतिहास के बारे में बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली। युद्ध स्थल पर बने स्तूप के पास खड़े होकर मोबाइल से फोटो खिंचवाई। कर्मनाशा नदी के तट पर बने शेरशाह गार्डन व ट्री सेल्फी प्वाईंट की प्रशंसा करते हुए उस पर चढ़कर गंगा एवं कर्मनाशा नदी के संगम का नजारा किया। बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां के इतिहास व खुदाई में मिले पांच हजार वर्ष पूर्व की मूर्तियों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने इस विरासत को संवारने को लेकर बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। करीब आधा घंटे युद्ध स्थली पर रुकने के बाद डीएम बिहार के चौसा गोला स्थित  निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट पहुंचीं। वहां उन्होंने एनपीटीसी के अधिकारियों से पावर प्लांट के बारे में पूछताछ की। इस दौरान सेवराई तहसीलदार अमित शेखर, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, गहमर कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी के अलावा बिहार प्रांत के बक्सर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित  मुफस्सिल थाने की पुलिस फोर्स रही।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?