यूपी और बिहार का हुआ मुकाबला

By: Nooman Babar
Mar 11, 2023
157

सेवराई : (गाजीपुर) बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव के सरस्वती नगर में नवयुवक मंगल दल के तत्वाधान में शुक्रवार की रात चैता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के  कुशीनगर से आईं निर्मला यादव एवं बिहार बक्सर के हरेंद्र सिंह उर्फ बूढ़ा व्यास की चैता मंडलियों के बीच मुकाबला हुआ। इससे पूर्व चैता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमाले जन्नत खान ने फीता काटकर किया।

चैता कार्यक्रम में गायकों ने परंपरागत गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। रातभर श्रोताओं ने चैता गायन का आनंद लिया। चैता का शुरुआत आज चईत हम गाइब हो रामाआ, एसी डहीना व बाद में महुआ बीनन हम ना जाइब हो रामा देवरा के संग में जैसे परंपरागत चैता गाकर सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया। दोनों मंडलियों ने बारी - बारी से करीब 45 मिनट तक चैता भजन की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरी रात चैता मंडलियों के बीच मुकाबला का दौर जारी रहा। दोनों चैता मंडली में शामिल कलाकारों ने युवाओं को खूब लुभाया। सरस्वती नगर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। आयोजन की अध्यक्षता वशिष्ट यादव और संचालन गुप्तेश्वर यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका पंडित बचाई बाबा ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मगरखाई अनिल यादव, ग्राम प्रधान भतौरा अजीत यादव, ग्राम प्रधान पति कुतुबपुर विपिन राय, एजाज खान, मुंशी यादव, सूबेदार जवाहर लाल आदि उपस्थित रहे।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?