रिहायशी झोपड़ी में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर हो गया राख

By: Nooman Babar
Feb 27, 2023
145

सेवराई : (गाजीपुर) गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर के पास स्थित अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगलगी में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

गांव निवासी लक्ष्मण यादव झोपड़ी डालकर अपने परिवार समेत रह रहे थे। शनिवार की देर रात अचानक अज्ञात कारणों से उसी रिहायशी मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे मड़ई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग के चलते अनाज, कपड़े, चौकी तथा चारपाई जलकर खाक हो गया। आगलगी के बाद लक्ष्मण यादव का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला ने पीड़ित की फौरी तौर पर आर्थिक मदद की साथ ही तहसील प्रशासन से पीड़ित की क्षतिपूर्ति का आकलन कर हर संभव सहायता देने की मांग की।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?