स्टंट कर रहे युवक गंभीर रूप से घायल ,सदर अस्पताल रेफर

By: Nooman Babar
Feb 17, 2023
126

सेवराई : नेशनल हाइवे 124 - सी को जोड़ने वाले बारा फुटबाल ग्राउंड मार्ग पर अपनी बाइक से स्टंट कर रहा युवक अचानक गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बिहार प्रांत के सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रवि चौधरी पुत्र नारद चौधरी (22) निवासी गांव बारा शुक्रवार की शाम बाइक चलाते हुए गांव की तरफ जा रहा था। लोगों ने बताया कि युवक स्टंट करता हुआ तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। और मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। परिजन उसे बारा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बिहार प्रांत के बक्सर रेफर कर दिया।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?