लड़की का तालीम हासिल करने से दो खानदान रोशन होता है...आमिना खातून

By: Nooman Babar
Feb 16, 2023
202


सेवराई : (गाजीपुर) बालिकाओं को दिनी तालीम के बारे में जानकारी देने के लिए एक रोजा जलसा ए ख्वातीन का आयोजन गौसिया पब्लिक स्कूल बारा में बुधवार की शाम को हुआ। जलसे को खिताब करते हुए बतौर मुख्य अतिथि दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया की अध्यापिका आमिना खातून ने काफी संख्या में उपस्थित गांव की महिलाओं से कहा कि एक लड़की का तालीम हासिल करने से दो खानदान रोशन होता है, बच्चियों की तालीम बच्चों से कहीं ज्यादा अहम है, इसलिए मां अगर नेक है, तो बच्चे भी नेक होंगे, मां अगर आबिदा है, तो बच्चे भी इबादत गुजार होंगे, इसलिए बच्चियों की तालीम व तरबियत पर जोर दिया जाए।

दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया बारा की छात्राओं ने लड़कियों को नमाज, रोजा, तहारत, जकात व हज के साथ दीनी तालीम के बारे में तफ़्सील से जानकारी दी। जलसे की सदारत कर रहीं अध्यापिका रेहाना खातून ने लड़कियों को दीनी तालीम के साथ -साथ दुनियावी तालीम दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियों को शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। लड़कियों को शिक्षा दिलाएंगे तो दो परिवार शिक्षित होंगे। परिवार के शिक्षित होने से देश शिक्षित होकर तरक्की की राह पर चलेगा। कहा कि गांव में लड़कियों के दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम का मदरसा गौसिया बेहतरीन इदारा है। लड़कियों की शिक्षा के बेहतर प्रबंध के लिए यहां की इंतजामिया बधाई की पात्र है। जलसे की निजामत नसरीन फातमा ने किया। जलसे में मदरसा गौसिया के प्रिंसिपल मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी, मौलाना नजिरुल हसन, हाफिज शाबान, शकील खान का सहयोग रहा।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?