नया वर्ष हमारे जीवन में ,,वह असीम खुशियां लेकर आए। जो हमारे जीवन के सारे गमों को दूर कर दे .... नीलम सिंह

By: Shakir Ansari
Dec 31, 2022
129

चंदौली : घर में सब सुख समृद्धि हो।

हर किसी के जीवन में बुद्धि हो।।

छल कपट ना धोखा हो।

सबका जीवन अनोखा हो।।

इन्हीं मंगल कामना के साथ हमारे इस नए वर्ष की शुरुआत हो।

हमने पिछले वर्षों में जो कुछ भी खोया या पाया । उन सभी अच्छे बुरे यादों के साथ , हम इस वर्ष 2023 में प्रवेश करेंगे। नया वर्ष हमारे जीवन में ,, वह असीम खुशियां लेकर आए। जो हमारे जीवन के सारे गमों को दूर कर दे।

सेकंड ,मिनट, दिन, सप्ताह महीना, वर्ष यही वह पल है। यही वह पल है।जिसमें इंसान को सुख या दुःखसे सामना करना पड़ता है। इस नए वर्ष में, हम अपने नए विचारों  और बड़ों के आशीर्वाद के साथ , अपने जीवन को सुचारू ढंग से चलाने की कोशिश करें। क्योंकि आज के युग में।एक इंसान जितना अपनी वजह से नहीं परेशान है ।उतना दूसरों के द्वारा दिए गए उत्पीड़न तथा दुखों से परेशान हैं।

"वह कहते हैं ना,,  इंसान ही सुख दुख का कारण होता है।

तो आइए इस नए वर्ष में,, हम हर इंसान के चेहरे की मुस्कुराहट बने ,। शायद यही मुस्कराहट अगले नए वर्ष की यादगार बने। हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन मौका हर बार नहीं मिलता।हमने अपने बीते हुए दिनों में ऐसे तमाम मौके को दिए हैं। जिसमें हमें आगे बढ़ने का रास्ता मिला था। पर हम उस रास्ते पर ना चल सके। क्योंकि जीवन की परिस्थितियां अलग अलग थी।जब भी हमारे जीवन में  हमें अच्छा करने का मौका मिले। हमें उसे बेझिझक कर लेना चाहिए।क्योंकि जब हम अच्छा  ही करेंगे, तो सब जगह अच्छा ही होगा।की शुभकामनाओं के साथ  सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?