चेयरमैन पद की दावेदारी कर रही आरती यादव ने निकाला विशाल जुलूस

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 17, 2022
192


by:शाकिर अंसारी 

चंदौली : नगर पालिका चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता जोरो शोर पर अध्यक्ष व सभासद पद का चुनाव का प्रचार प्रसार कर रहे है। वही आज पीडीडीयू नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व सभी वर्ग की सैकड़ों महिलाओ  ने विशाल जुलूस निकाल कर चेयरमैन के दावेदार आरती यादव का प्रचार प्रसार किया व जिंदा बाद, जिंदा बाद के नारे लगाए, विशाल जुलूस में सपा के कार्यकर्ताओं महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरती यादव को विजई बनाने के लिए प्रचार प्रसार किया,आपको बता दे की पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष पद समाजवादी पार्टी से दावेदारी कर रही  आरती यादव ने  समाजवादी पार्टी समर्थकों व महिलाओ के साथ नगर में  विशाल जुलूस निकाल कर हाथ जोड़कर प्रसार प्रचार किया ये नजारा देखकर दुसरे पार्टी के आंखे खुली की खुली रह गई। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?