आम आदमी पार्टी का नेहरू नगर कुर्ला मे बढ़ता जनाधार

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 17, 2022
323


By: मुंबई ब्यूरो 

मुंबई : मैत्रकूल जीवन विकास केंद्र द्वारा कल्याण से 6 अगस्त से निकाली गई संकल्प व्हीलचेयर यात्रा 12 नवंबर को कुर्ला नेहरू नगर पहुंची छात्रशक्ति के प्रमुख किशोर जगताप गनई फुटपाथ पर रहने वाले 10वीं 12वीं नापास गोर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए 1करोड़ रुपए जुटाने का संकल्प लिया है आम आदमी पार्टी की वार्ड अध्यक्ष डॉ वैशाली मोरे और कुर्ला तालुका अध्यक्ष अतनु मुखर्जी ने इनकी आर्थिक रूप से मदद की किशोर जगताप ने ₹2000 दानदाताओं से मदद करने की अपील की है ताकि उनका संकल्प पूरा हो सके कल्याण में सुविधा युक्त स्कूल हो खुद का हो इसके लिए यह चंदा जुटाया जा रहा है किशोर जगताप ने डॉ वैशाली मोरे की खूब प्रशंसा की आप वार्ड क्रमांक 169 नेहरू नगर कुर्ला की अध्यक्ष डॉ वैशाली मोरे  डॉक्टर होने से उनकी तरफ जनता का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है वैशाली मोरे नेहरू नगर की जनता के लिए हमेशा तैयार रहती हैं उन्होंने सांवले नगर कामगार नगर शिवसृष्टि जागृति नगर आदि क्षेत्रों का दौरा कर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। 

कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास जागृति नगर में 20 नवंबर को भव्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया है जिससे बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है इस मेडिकल कैंप में तमाम तरह की बीमारियों की जांच की जाएगी और उन्हें मुफ्त में दवाइयां दी जाएगी डॉक्टर वैशाली मोरे कि पति भी डॉक्टर हैं और उनके पिता भी डॉक्टर हैं पिछले 40 साल से उनके पिताजी नेहरू नगर में जनता की सेवा कर रहे हैं। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?