भारतीय जनता पार्टी खारघर मंडल की ओर से महानायक क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 15, 2022
139


खारघर : महाराष्ट्र प्रदेश एवं उत्तर रायगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से महानायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाने की अपील की गई । 

खारघर मंडल क्षेत्र में हेदोरा वाडी, फनस वाडी, चफेवाड़ी, बेलपाड़ा वाडी और धमोले वाडी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन सभी आदिवासी जिलों में जननायक बिरसा मुंडा के कार्यों के इतिहास को आम जनता तक पहुंचाने और हर बूथ पर उनकी प्रतिमा की पूजा करने का निर्णय लिया गया है। 


आज बेलपाड़ा वाडी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण कर आदिवासी भाइयों के साथ हल्का भोजन का आयोजन किया गया। खारघर मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, महासचिव दीपक शिंदे, उपाध्यक्ष संजय घरत,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दत्ता कांबदी, सस्मित डोलास सहित अनेक आदिवासी भाई उपस्थित थे। 


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?