यात्रा में यात्रियों के सुरक्षा के लिए आरपीएफ और समाधान टीम द्वारा किया गया जागरूक

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 01, 2022
123


आरपीएफ और समाधान टीम ने डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को किया जागरूक

By : शाकिर अंसारी

चंदौली :  डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू एवम् सासाराम से आई मानवाधिकार समस्या एवम समाधान सहायता संघ टीम द्धारा रेल यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर  संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और मानवाधिकार समस्या एवम समाधान सहायता संघ  के निदेशक  संजय कुमार गुप्ता द्धारा किया गया। सहयोग में मुख्य रूप से समाधान टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता एवम महिला अध्यक्ष शशिबाला कुशवाहा  मौजूद रहे साथ में रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ,अवर निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी बल्लू कुमार एवम मेरी सहेली टीम में उप निरीक्षक सरिता गुर्जर व महिला आरक्षी आलु बिल्ली पार्वती,मोनिका पद्दम, भी  जागरूकता अभियान के साथ में शामिल रही। साथ मे यात्रियों को जागरूक करने के लिए पर्चा का वितरण तथा यात्रियों से संवाद किया गया एवम किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 139 पर काल करने के लिए बताया गया।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?