डीडीयू मंडल में ऑल इंडिया आरपीएफ खो खो खेल का हुआ शुभारंभ

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 19, 2022
143

By : शाकिर अंसारी 

पीडीडीयू : (चंदौली )  वरीय मंडल सुरक्षा डीडीयू जेतिन बी राज के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल लाइंस डीडीयू में *अखिल भारतीय रेसूब खो खो प्रतियोगिता 2022* का आयोजन किया गया जिसमे  मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय विशेष अतिथि के रूप में पधारे और उक्त प्रतियोगिता का उदघाटन किए।

ये अवसर आरपीएफ डीडीयू को तीसरी बार मिला है जिसमे खो खो  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न रेल से कुल 70 प्रतिभागी उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। आज के मैच में उत्तर पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेल के बीच हुआ जिसमे 2-1 से पूर्व मध्य रेल ने जीत दर्ज की। इस समारोह में एडीआरएम -1 राकेश रौशन,सहायक सुरक्षा आयुक्त गया मनोज चौहान एवम सहायक सुरक्षा आयुक्त  डीडीयू हरि नारायण राम एवम अन्य मंडल अधिकारीगण उपस्थित होकर समारोह का हिस्सा बने। उक्त खेल का समापन 21.10.22 को किया जाएगा।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?