845 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ़्तार अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

By: Izhar
Sep 02, 2022
151

दिलदारनगर : (गाजीपुर) पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी के रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन मे दिलदारनगर थाना प्रभारी निरक्षक अशेषनाथ सिंह व उप निरक्षक जितेन्द्र कुमार मय हमराहियान स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुसी को जाने वाली सडक पर ग्राम कुसी  के पास से अभियुक्तगण मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा, मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा,  रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा निवासीगम ग्राम कुशी थाना दिलदारनगर गाजीपुर की सन्देह होने पर जामा तलाशी ली गयी तो मंगला सिंह कुशवाहा के कब्जे  से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  व 367 ग्राम हेरोइन, मनकेसरी देवी के कब्जे से  333 ग्राम हेरोइन व रीता देवी के कब्जे से 115 ग्राम नाजायज हेरोईन अभियुक्तवार (कुल बरामद हेरोईन 845 ग्राम नाजायज) बरामद किया गया। 

प्रेसवार्ता में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हेरोइन तस्करों के पास से 845 ग्राम हेरोइन के साथ ही असलहा औरकारतूस भी बरामद किया।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 80 लाख 45 हजार है।

एसपी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दिलदारनगर थाना प्रभारी अशेषनाथ सिंह स्वाट टीम प्रभारी के हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र कुशी जाने वाली सड़क कशी गांव के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में दिलदारनगर थाना के कुशी निवासी मंगला सिंह कुशवाहा, मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा और रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा शामिल है। मंगला के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक तारतूस, 367 ग्राम हेरोइन, मनकेशरी के पास 333 और रीता के बास से 115 ग्राम सहित कुल 845 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।

बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 139/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा, मु0अ0सं0 140/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा, मु0अ0सं0 141/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्ता मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष, 4. मु0अ0सं0 142/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्ता रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष  के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?