अर्धविक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दो मनबढ़ युवकों ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने लगाई एसपी से मदद की गुहार

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 14, 2022
399

जौनपुर /मछली शहर : मछली शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आज जिला मुख्यालय पहुंच जौनपुर एसपी अजय साहनी से एक प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि उनकी नतनी

पिछले 8 जुलाई को शाम 7:00 बजे घर से अपने ननिहाल के लिए जा रही थी तभी रास्ते में दो मनबढ़ युवक सुरेंद्र यादव पुत्र फूलचंद यादव, राजू सिंह पुत्र कन्हई सिंह अर्ध विक्षिप्त उनकी नतनी को जबरन एकांत में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किए, उसके बाद उसको बेहोशी हालत में वही छोड़कर भाग गए, जब कुत्ते उसके ऊपर भुकने लगने तो वह कुत्तों से जान बचाने के लिए वहां से भागी और किसी के घर में पहुंच कर उसने अपनी जान बचाई, क्षेत्र के एक संभ्रांत व्यक्ति ने उस लड़की से पूछ कर प्रार्थी के पास फोन किया तब प्रार्थी उसे लेकर थाना मछली शहर पहुंचे लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने लड़की के बयान के अनुसार ना उसका मेडिकल कराया और ना उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जिसको लेकर के आज भुक्तभोगी नाबालिक लड़की के परिजन जिला कार्यालय पर एसपी से मिलकर उक्त मनबढ़ युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनको सजा दिलाने की गुहार लगाई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?