पीड़ित लगा रहा चक्कर,नहीं हो रही सुनवाई

By: Khabre Aaj Bhi
Jul 10, 2022
157

By : बजरंग बलि तिवारी 

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-मोलनापुर मे हो रहे निर्माण कार्य को स्थानीय पुलिस द्वारा विपक्षी के साथ मिलकर रोकने का मामला प्रकाश मे आया है।पीड़ित लल्लन यादव पुत्र स्वर्गीय महराज यादव ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी, सकलडीहा,चंदौली को प्रार्थना पत्र भी दिया था।वही पीड़ित के पुत्र राजू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि," हम अपने पुराने मकान के आगे बरामदा बैठक का निर्माण कार्य करवा रहे थे जैसे ही हमारे मकान के छत को ढालने के लिए सेंट्रीग की जाने लगी कि विपक्षी नन्दलाल यादव ने कार्य को रोक दिया।जिसकी सूचना थाने पर भी दी गई, पर हमारी कोई मदद नही की गई बल्कि थानाध्यक्ष द्वारा कार्य को रोक लगा दी गई जबकि पुलिस के पास कार्य को रोकने का कोई आदेश नहीं है।लगभग दो महीनो से हम लोग थाने के चक्कर लगा रहे हैं पर कोई सुनवाई नही हो रही है,वही दूसरी निर्माण के लिए लाए गए पटरा बल्ली का किराया भी हमको वहन करना पड़ रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?