पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान से अलंकृत किए गए 27 विशिष्ठ जन

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 30, 2022
457


By : शाकीर अंसारी

चन्दौली : डीडीयू नगर, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान समारोह 2022 का भव्य आयोजन नगर के केसरी नंदन उत्सव वाटिका में किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के द्वव मुख्य अतिथि श्री प्रेम प्रकाश मीणा (आईएएस), ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट चकिया, श्रीमती राम्या आर (आईएएस), ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट चन्दौली,  व द्वव् विशिष्ठ अतिथि श्री आशीष मिश्रा, बरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल, एवं श्री दिनेश चंद्र, वरिष्ठ राज भाषा अधिकारी पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल व्दारा  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।्तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, और स्मृति चिन्ह देकर किया। उसके बाद केन्द्रीय विद्यालय डीडीयू की छात्रा दिव्यांशी शर्मा ने अतिथियों के सम्मुख *जै जै हो महिषासुर मर्दिनी* गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही विक्की तिवारी"छोटा पागल"  गीत,गज़ल,और भजन की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।उक्त कार्यक्रम में चन्दौली समाचार एक्सप्रेस द्वारा कुमारी ममता,अमृता ,अलका मिश्रा, नेहा सिद्दीकी,शम्बुल ऐसा,सोमा शेरू,उत्कर्षिणी,दिव्यांशी शर्मा, खुशी सिंह, दिव्यांशी उपाध्याय, तान्या गुप्ता, खुशी जायसवाल, बीना मिश्रा *शक्ति श्री* महिला सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद पत्रकारों के हित में पिछले 16वर्षों से लगातार कार्य कर रही है उसी कड़ी में *जनपद चन्दौली के वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार जी*  को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।साथ ही न्यास के अधिनियम 4के अंर्तगत समाज में अपना अनुकरणीय योगदान देने वाले महान विभूतियों को परिषद् द्वारा सम्मानित किया जाता है, स्थानीय, जनपदीय, गैर जनपदीय कुल 27 लोगो को परिषद् द्वारा *पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान 2022से सम्मानित किया गया जो क्रमश है, स्टूडेंट पब्लिक स्कूल शिक्षा सेवा, विक्की तिवारी "छोटा पागल" संगीत सेवा,डॉ राघवेंद्र नारायण सिंह साहित्य सेवा, शिवकुमार शिक्षा सेवा, सूर्य प्रकाश सिंह शिक्षा और पत्रकारिता,केसरी फूड प्लाजा रेस्टोरेंट्स एंड लॉन, रामजन्म चंचल लोक संगीत, विनोद यादव समाज सेवा, निशा सिंह व डा.राज पांडे शिक्षा सेवा, मानव खिदमत फाउंडेशन समाज सेवा, सचिन कुमार सिंह शिक्षा सेवा, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक मेडिकल साइंस काशी हिंदू विश्वविद्यालय, रोहित यादव खेल सेवा, कुलदीप मौर्य समाज सेवा, दीपक दुबे समाज सेवा, पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर एसोसिएशन समाज सेवा, साथ ही कोविड-19 में अपना विशेष योगदान देने वाले प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर अनूमा दयाल, डा.आर के शर्मा, डा.चंदन जायसवाल, डा.आशुतोष कुमार सिंह, डा.मृत्युंजय दुबे, डा.राहुल सिंह डॉक्टर ए के सिंह, ओम नेत्रालय एवं पाली क्लीनिक, रिया पॉली क्लिनिक हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, एस. एस.हॉस्पिटल एंड सर्जिकल ट्रामा सेंटर को चिकित्सा सेवा में कुल 27 लोगो को *पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान* देकर सम्मानित किया गया। नगर के होनहार युवा अविनाश लखन को दिल्ली की संस्था परिवर्तन योगेश के माध्यम से "युवा नेतृत्व सम्मान 2022" एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान देने के पश्चात अपने उद्बोधन में प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सम्मान व्यक्ति को और भी बेहतर करने की प्रेरणा देता है। अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों का इस प्रकार सम्मान होता रहना चाहिए जिससे समाज में स्वस्थ वातावरण बनता है। राम्या आर ने कहा कि महिलायो की समाज व परिवार में विशेष भूमिका होती। जिस समाज की महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को समझकर विशिष्ट योगदान करती हैं उनका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। अवसर पर दिनेश चंद्र जी व आशीष मिश्रा जी ने भी अपने विचार रखे और सभी सम्मानित हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं।संस्था का परिचय जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, अतिथियो का स्वागत मनोज कुमार पाठक (जिला महामंत्री चन्दौली) कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार "अकेला" और धन्यवाद ज्ञापन राजेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा, विजय कुमार, अजय कुमार अकेला, सचिन, डा. जय शंकर चौबे, डा.मुन्ना खान,डा. शिव कुमार यादव, उमेश दुबे, तलवार सिंह, चंद्र भूषण मिश्रा "कौशिक" ,आजाद सिंह, तलवार सिंह,आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, शाकिर अंसारी, अशोक जायसवाल,आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, संतोष सिंह ,इंद्र कुमार, तेज प्रकाश मलिक, विकास शर्मा, लाल बहादुर, नन्दजी, प्रदीप पहलवान, ईश्वर पहलवान और नगर के तमाम वरिष्ठ गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?