संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

By: Khabre Aaj Bhi
Apr 25, 2022
265


By : शाकीर अंसारी

चंदौली : मुगलसराय कोतवाली के सतपोखरी गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। 

रिजवाना (21) की शादी छह माह पहले सतपोखरी गांव निवासी मुमताज से हुई थी। विवाहिता पहले अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार को ससुरालवाले उसकी विदाई कराकर घर ले आए। विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल बृजेशचंद्र तिवारी ने मौका-मुआयना किया। वहीं परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेपक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?