अखंड हिंदुस्तान के पूज्य देवता महाराज शिवछत्रपति की जयंती के अवसर पर बाईक रैली का किया आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 21, 2022
250

शिवसेना के वरिष्ठ नेता श्री. सुरेशजी कुलकर्णी ने बाईक रैली में शामिल


By : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई : आज अखंड हिंदुस्तान के पूज्य देवता हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक महाराज शिवछत्रपति की जयंती के अवसर पर तुर्भे शाखा क्रमांक 1 माध्यम से  महाराज शिवछत्रपति की प्रतिमा पर .(न.मु.म.पा.) स्थायी समिति के अध्यक्ष व  शिवसेना के वरिष्ठ नेता मा. श्री सुरेशजी कुलकर्णी एवं युवा नेतृत्व युवा सेना उप सभा अधिकारी  महेश सुरेश कुलकर्णी  एवं सेवानिवृत्त डीसीपी श्री. दिलीप जगताप के हाथों पुष्पांजलि अर्पित कर के एवं तुर्भे शाखा क्रमांक 1 से भव्य बाईक रैली का आयोजन कर महाराज शिवछत्रपति की जयंती उत्साह के साथ  मनाया गया। तुर्भे संभाग के वार्ड संख्या 23 व 24.  48,68,69,70,71,73 शिवसेना की हर शाखा का दौरा किया और महाराज शिवछत्रपति की छवि पर माल्यार्पण किया गया।

 इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री विनोद मुके,श्री तैय्यब पटेल, शाखा प्रमुख श्री.भरत कांबले,शाखा प्रमुख श्री.लक्ष्मण मेदगे और अन्य गणमान्य व्यक्ति और शिव सैनिक पदाधिकारी,युवासेना पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिव सैनिक और युवासैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?