गरीबों के लिए होली, कोंकणी भोजन के लिए पूरनपोली" थीम के तहत गरीबों के साथ मनाया गया जन्मदिन

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 19, 2022
240

By - सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई :  कलारत्न दादासाहेब फाल्के पुरस्कार नवी मुंबई के एकमात्र निर्माता-निर्देशक सचिन कदम का जन्मदिन वार्ड नंबर 7 ऐरोली स्थित बीजेपी जनसंपर्क कार्यालय में मनाया गया। हाल ही में उनकी फिल्म 'मराठा क्रांति' वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई है। संयोग से कि सचिन कदम का जन्मदिन और होली एक ही दिन आने से, नवी मुंबई लोकनेते विधायक गणेश नाईक के आशीर्वाद से होली और जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 सचिन कदम को सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बापू पोल,सामाजिक कार्यकर्ता निवेदिता पोल और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। गरीबों को होली, गरीबों को कोंकणी खाना मिष्ठान भोजन का वितरण किया गया। सुप्रसिद्ध 'गोल्डन मैन' और सामाजिक कार्यकर्ता श्री बापू पोल ने स्थानीय लोगों के साथ होलि जलाकर बड़े उत्साह से होली मनाई।  इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक महिला बाल्के की सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।  साथ ही सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक और साहित्यिक क्षेत्र से सचिन कदम को जन्मदिन की बधाई दी गई।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?