गुरुवर्य बालाराम पाटिल का निधन पाटिल परिवार की और से शोकसभा का आयोजन

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 19, 2022
201

By : सुरेन्द्र सरोज

नवी मुंबई। भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुनील बालाराम पाटिल के पिता वरिष्ठ समाज सेवक व  गुरुवर्य बालाराम उत्तमराम पाटिल का हाल ही में वृद्धावस्था के कारण अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। श्री पाटिल दरावे गांव के विद्यावर्धिनी संस्था तथा खारी कलवा शेतकरी समाज संगठन ग्रामस्थ से कई वर्षों से जुड़े हुए थे।  श्री पाटिल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास स्थान पर 20 मार्च के रोज शाम 6:00 बजे एक शोकसभा का आयोजन किया गया है।  शुभचिंतकों से समस्त पाटिल परिवार द्वारा इस शोकसभा में शामिल होने का निवेदन किया गया है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?