महाशिवरात्रि के पर्व पर देवकली में आयोजित परम्परागत दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 01, 2022
204


By : विवेक सिंह

सेवराई : (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर देवकली पर परंपरागत दंगल प्रतियोगिता का निर्वाह करते हुए महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्राम प्रधान डॉक्टर रामप्रवेश कुशवाहा के द्वारा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा पहलवानों को माल्यार्पण कर एवं हाथ मिला कर किया गया। दंगल में सोनपा के धीरेंद्र और बक्सडा के निर्भय शर्मा की बीच हुई जोरदार कुश्ती रोमांचकारी रही निर्धारित समय में भी दोनों प्रतिद्वंदी एक दूसरे को पराजित करने में असफल रहे हैं जिससे दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। पवन शर्मा और विकास कुशवाहा के बीच हुई कुश्ती में पवन शर्मा ने पटखनी दी। बादल श्रवण के बीच हुई मुकाबले में बादल ने पटखनी दी, अक्षय और प्रिंस की कुश्ती बराबरी पर छूटी, बक्सडा के पहलवान अजीत ने बकैनिया के पहलवान संजीत यादव को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान डॉक्टर रामप्रवेश कुशवाहा ने कहा कि करीब सन 1966 से ही शुरू हुई यह पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता परस्पर चली आ रही है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इसका आयोजन किया जाता है। जिसमें यूपी सहित बिहार व अन्य प्रांत केेे पहलवान अपना जोर आजमाइश करते हैं। पहलवानों को संबोधित करते हुए कहाकि आज की युवा पीढ़ी जहां शोसल मीडिया पर रील बनाने में ब्यस्त है वही इस तरह का आयोजन अपनी पुरानी परंपरा से अवगत कराता है। अखंड भारत के यह युवा अपनी कलाबाजी और दमखम से अपने प्रतिभा का लोहा देश विदेश में मनवाते है और देश क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने युवाओ से आह्वान करते हुए कहाकि युवा अपने समय का सद्पयोग करते हुए दमखम के इस खेल को जरूर खेले ताकि वह अपनी शारीरिक क्षमता से निरोग रह सके। कार्यक्रम का अध्यक्षता धर्मदेव कुशवाहा और संचालन जयकरण कुशवाहा ने किया। रेफरी की भूमिका हलधर यादव ने निभाई। इस मौके पर राजेन्द्र राम, हरिकेश, प्रेम नारायण, बाँसदेव, अशोक कुशवाहा, सूर्यकांत, रोशन कुशवाहा, पूर्व प्रधान कमलेश कुशवाहा, अरुण गुप्ता, जागेश्वर कुशवाहा, जगनारायण, सतीश गुप्ता आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?