टिकट मिलने के बाद माँ कामाख्या देवी का दर्शन कर किया पूजा पाठ

By: Khabre Aaj Bhi
Jan 28, 2022
208

सेवराई : उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर के भाजपा द्वारा दूसरी बार जमानियां विधानसभा से प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद विधायक सुनीता सिंह ने अपने कुलदेवी मां कमाख्‍या देवी के मंदिर में पूजा पाठ किया और चुनाव में भारी मतो से विजयी होने की मन्‍नते मांगी। विधायक सुनीता सिंह ने  बताया किया इस बार जीत का नया रिकार्ड बनायेगें। उन्‍होने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में जमानियां का सर्वांगीण विकास किया है। सबसे ज्‍यादे सड़के बनवाई, नहरो में पानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराया। विकास कार्य में करोड़ो रूपये की परियोजनओ को पूरा कराया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्‍छे कार्य हुए है।  उन्‍होने कहा कि हर गरीब के घर राशन, आवास, किसानो को सम्‍मान निधि खाते में दी जा रही है, सारी योजनाएं पारदर्शी तरीके से चलाई जा रही है। उन्‍होने कहा कि जमानियां विधानसभा की सम्‍मानित जनता इस बार नया रिकार्ड बनाने का मन बना चुकी हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?