Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वरिष्ठ पत्रकार अशोक शेशवरे की माताश्री सीताबाई शेशवरे का निधन

August 16, 2026

खांदा कॉलोनी की शिवकृपा सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां, बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • वरिष्ठ पत्रकार अशोक शेशवरे की माताश्री सीताबाई शेशवरे का निधन
  • खांदा कॉलोनी की शिवकृपा सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
  • स्वतंत्रता दिवस पर गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां, बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे
  • शादी में बाधा डालकर 25 हजार रुपये मांगे, धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
  • गांधी का स्वच्छ भारत का सपना अभी अधूरा, मिलकर करना होगा पूरा: राजभर
  • अवैध संबंधों में रोड़ा बने युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार
  • सेवराई क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे
  • एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक परेड कर दी तिरंगे को सलामी
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»Uncategorized»नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प, पीजी कॉलेज गाजीपुर में प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
Uncategorized khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

नशा मुक्त युवादृविकसित भारत अभियान में गूंजा युवा संकल्प, पीजी कॉलेज गाजीपुर में प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiAugust 7, 20260 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर : भारत सरकार के नशा मुक्त युवा श विकसित भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज), गाजीपुर द्वारा गुरुवार को पीजी कॉलेज, गाजीपुर परिसर में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, रंगोली, नारा लेखन एवं चित्रकला जैसी विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल ने सराहा। प्रतियोगिताओं के विजेताओ में लोकगीत प्रथम, अंकित राजभर एवं टीम, नुक्कड़ नाटक में प्रथम खुशबू एवं टीम कविता पाठ के प्रथम आंचल वर्मा, द्वितीय प्रियांशु यादव, तृतीय प्रतिमा विश्वकर्मा, भाषण में प्रथम कुमारी दीपशिखा, द्वितीय माहजबीन अंसारी, तृतीय आनंदी गुप्ता रंगोली में प्रथम सरिता प्रजापति, द्वितीय खुशी कुशवाहा, नारा लेखन में प्रथम गुंजन कुमारी, द्वितीय स्नेह लता, तृतीय सरिता प्रजापति, चित्रकला प्रथम आकांक्षा शर्मा, द्वितीय रागिनी, तृतीय अंतिमा वर्मा। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसके साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का भी समावेश हो। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक सदस्य देवाशीष प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी प्रोफेसर एसएन मिश्रा प्रोफेसर रवि शंकर आदि ने अपने संबोधन में युवाओं से किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने की अपील की। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन अमरनाथ तिवारी, विद्या निवास पांडे, जीवन राम, परस नाथ सिंह यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सूबेदार सनेही कुमार  प्रांशु कुमार आदि  ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में मेरा युवा भारत के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी युवाओं ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

गांधी का स्वच्छ भारत का सपना अभी अधूरा, मिलकर करना होगा पूरा: राजभर

August 15, 2026

अवैध संबंधों में रोड़ा बने युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर तेज मोटर ट्रेनिंग स्कूल में ध्वजारोहण

August 15, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026341

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026316

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247

नेरुल स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, पुलिस पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास

July 12, 2026216
Don't Miss
महाराष्ट्र

वरिष्ठ पत्रकार अशोक शेशवरे की माताश्री सीताबाई शेशवरे का निधन

By khabre aaj bhiAugust 16, 20268

सांगली : वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट वेलफेअर असोसिएशन के अध्यक्ष अशोकजी शेशवरे की माताश्री सीताबाई…

खांदा कॉलोनी की शिवकृपा सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां, बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

August 16, 2026

शादी में बाधा डालकर 25 हजार रुपये मांगे, धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

August 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.