
सांगली : वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट वेलफेअर असोसिएशन के अध्यक्ष अशोकजी शेशवरे की माताश्री सीताबाई ज्ञानू शेशवरे (74) का रविवार, 16 अगस्त 2026 को सुबह मिरज स्थित सेवासदन हॉस्पिटल में अल्प बीमारी के चलते निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अग्रण धुळगांव, तहसील कवठेमहांकाळ, जिला सांगली में रविवार दोपहर किया गया। उनके पश्चात पति एवं पूर्व सैनिक ज्ञानू शेशवरे, दो पुत्र, एक पुत्री, बहुएं तथा पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार है।

राख विसर्जन मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे पैतृक गांव में किया जाएगा। सीताबाई शेशवरे के निधन से शेशवरे परिवार, पत्रकारिता जगत एवं परिचितों में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

