
भभुआ (कैमूर) : भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौगढ़ गांव निवासी रामजी पासी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किए। इस मामले में भगवानपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


