
साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से 3.50 लाख रुपये के फोन मिले, मालिकों को सौंपे
गाजीपुर : बहरियाबाद थाना पुलिस और साइबर/सर्विलांस टीम ने अभियान चलाकर गुम हुए 22 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से मोबाइलों को बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस टीम के प्रति खुशी जताई।
बरामदगी में थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू यादव और कांस्टेबल अंकित कुशवाहा की भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर जांचने की अपील की।


