
गाजीपुर : जनपद में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से लखनऊ से पधारे विशेष सचिव द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर 2026 एवं 06 अक्टूबर 2026 को जनपद के आंकाक्षात्मक विकास खण्ड का भ्रमण किया जाना है। जिसमें विकास खण्ड आंकाक्षात्मक रेवतीपुर, देवकली व मरदह में राज्य स्तरीय नामित नोडल अधिकारी रेवतीपुर में राज कमल यादव, विशेष सचिव बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ, देवकली में रमेश रंजन आयुक्त, अतिरिक्त भूमि सुधार, राजस्व परिषद, उ०प्र० लखनऊ व मरदह में संजीव रंजन विशेष सचिव, कृषि विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ। तथा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी रेवतीपुर में उपायुक्त, श्रम रोजगार, गाजीपुर, देवकली में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, गाजीपुर एवं मरदह में जिला कृषि अधिकारी, गाजीपुर नामित किये गयें है। जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा जनपद स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं, प्रगति रिपोर्ट एवं अभिलेखों के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहकर भ्रमण एवं समीक्षा कार्य में सहयोग सुनिश्चित करेंगे। जिस क्रम में आज विशेष सचिव द्वारा विकास खण्डों में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विकास खण्ड, ग्राम पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही 50-बिंदु कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया। विशेष सचिव द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्य की पूर्ति, गुणवत्ता तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी तथा भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये गये।


