Close Menu
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जनगणना की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, समय पर प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश

October 6, 2026

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर नुकीली चीज से किया हमला, हालत गंभीर

October 6, 2026

गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Trending
  • जनगणना की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, समय पर प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश
  • घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर नुकीली चीज से किया हमला, हालत गंभीर
  • गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
  • शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश
  • भटककर पहुंची महिला, मिशन शक्ति ने परिजनों से मिलाया
  • तीन मुकदमों में आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
  • नवी मुंबई में बैग लिफ्टिंग गिरोह की नई तरकीब से सावधान
  • विकसित भारत 2047′ थीम पर परिषदीय विद्यालयों में सजीं आकर्षक रंगोलियां, बच्चों ने बनाई भारत के नक्शे की भव्य मानव श्रृंखला
Facebook X (Twitter) Instagram
Online News Portal
  • Home
  • विश्व
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली एनसीआर
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • खेल
  • ऐस्ट्रो
  • अपराध
  • बिजनेस
  • जीवनशैली
  • एग्रीकल्चर
  • टेक
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • गैलरी
    • वीडियो
    • फोटो गैलरी
Online News Portal
Home»गाजीपुर»जंगीपुर मंडी की बदहाली पर निदेशक सख्त, मंडी सचिव निलंबित
गाजीपुर khabre aaj bhiBy khabre aaj bhi

जंगीपुर मंडी की बदहाली पर निदेशक सख्त, मंडी सचिव निलंबित

khabre aaj bhiBy khabre aaj bhiOctober 5, 20264 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गाजीपुर  :  राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज नवीन मंडी स्थल, जंगीपुर (गाजीपुर) का स्थलीय निरीक्षण कर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब एवं असंतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही नालों पर कब्जे तथा विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की स्थिति भी सामने आई। निदेशक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश की मंडी व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-केंद्रित बनाया जाए। किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि मंडी परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को विगत बार-बार निर्देशित किया जा रहा था, इसके बावजूद मंडी सचिव द्वारा अपेक्षित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सफाई, नालों से कब्जे हटाने तथा अतिक्रमण की समस्या के समाधान में बरती गई शिथिलता को निदेशक ने गंभीरता से लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में गंभीर लापरवाही एवं अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने के दृष्टिगत मंडी सचिव मुकेश जायसवाल के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि मंडी परिसरों में स्वच्छता, सुव्यवस्था, अतिक्रमणमुक्त वातावरण तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण जारी रहेगा तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
khabre aaj bhi
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

जनगणना की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, समय पर प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश

October 6, 2026

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश

October 6, 2026

भटककर पहुंची महिला, मिशन शक्ति ने परिजनों से मिलाया

October 6, 2026
Top Posts

तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में शोक

July 1, 2026342

मुंबई में जमीन कब्जाने का सनसनीखेज मामला उजागर! रिपाई नेता समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

July 30, 2026322

पुणे में सड़क हादसे में मिर्चा के 18 वर्षीय अब्बास की मौत

September 4, 2026299

एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार , आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी दावे पुलिस कि लीपा पोती

June 29, 2026247
Don't Miss
जौनपुर

जनगणना की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, समय पर प्रशिक्षण पूरा कराने के निर्देश

By khabre aaj bhiOctober 6, 20260

जौनपुर : जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों के…

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर नुकीली चीज से किया हमला, हालत गंभीर

October 6, 2026

गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

October 6, 2026

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

© 2026 Khabreaajbhi. Designed by M&D Infotech, Latur..
  • Home
  • Get In Touch
  • Our Authors

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.