नवी मुंबई : माननीय विधायक श्री संदीपजी नाईक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रभाग क्रमांक 24 के नागरिकों की सुविधा के लिए निःशुल्क ST स्मार्ट कार्ड (NCMC) पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को ST स्मार्ट कार्ड (NCMC) की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का लाभ सहजता से दिलाना है।
यह शिविर 4 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक गिरीश कान्हा म्हात्रे जनसंपर्क कार्यालय, स्वर्गीय शंकर चांगा ठाकूर चौक, शंघाई होटल के पास, नेरुल गांव, सेक्टर-20, नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में पंजीकरण के लिए नागरिकों को आधार कार्ड तथा OTP प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रभाग के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना ST स्मार्ट कार्ड (NCMC) पंजीकरण करवाएं। इस शिविर का आयोजन गिरीश कान्हा म्हात्रे, सभापति (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं युवा समिति) तथा नगरसेवक, प्रभाग क्रमांक 24, नवी मुंबई महानगरपालिका के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
