
जफराबाद (जौनपुर ) । क्षेत्र के जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली पर दीवाली के दूसरे दिन यम द्वितीया को लगने वाले मेले ने मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
ज्ञात हो इस मेले में शामिल होने के।लिए जनपद ही नही अन्य जनपदों के लोग भी आते है।मंगलवार की सुबह से ही मेले में आये महिलाओं व पुरुषों ने गोमती नदी में स्नान किया।उसके बाद लोगो ने परमहंस की समाधि पर दर्शन पूजन किया।उसके बाद आसपास के दर्जनों गांवों के महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाया।पूड़ी और हलवा बनाकर माँ अखण्ड देवी (अखड़ो देवी) को चढ़ाया।मेले में आयी महिलाओं ने जहां श्रृंगार प्रसाधन,व गृहस्थी का सामान खरीदा।वही बच्चो ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद उठाया।मेले में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स आयी थी।वही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे लगातार मेले का चक्रमण करते रहे।मेले की व्यवस्था में समाजसेवी व पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह,हरेंद्र सिंह,गोलू सिंह,संजय शुक्ल सहित अन्य लोग लगे रहे।मेले में आये विशिष्ट लोगों को परमहंस आश्रम के महंत राजनदास जी महाराज ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


