
जफराबाद (जौनपुर) ।लाईनबाजार क्षेत्र के परियावां (बनपुरवा) गांव में मुम्बई से अपने घर दिवाली मनाने के लिये आये युवक को परिवार के लोगो ने घर में घुसने से रोक दिया।जिस पर मार पीट हो गयी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक के भाई सहित दोनों भतीजों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परियावां (बनपुरवा) गांव निवासी नागेन्द्र निषाद दिवाली के दिन मुम्बई से वापस घर आया था। आरोप है कि जब वह दरवाजे से अन्दर जाने लगा तो उसके भाई विरेन्द्र निषाद और दोनों भतीजों ने उसे घर में नही जाने दिया । विरोध करने पर उसे मारा पीटा। आरोप है कि दरवाजे पर खड़ी की गयी उसकी बाईक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकठ्ठे हो गया और बीच-बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में तीन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी गयी है।


