
धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिलदारनगर थाने में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में थानाध्यक्ष ने शासन की ओर से जारी त्योहार संबंधी गाइडलाइन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों ने त्योहार के आयोजन में आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने उनकी बातें सुनकर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।

