
वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर किया जाये गिरफ्तार – डा प्रमोद कुमार सिंह
जौनपुर : सत्य अहिंसा और प्रेम का रास्ता ही विश्व में शांति की स्थापना और प्रगति का द्योतक है, गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही देश का लोकतंत्र, संविधान और विश्व बंधुत्व की भावना मजबूत हो सकता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने गांधी शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसुरिया दीन पासी जी की जयंती के अवसर पर पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी को अदम्य साहस का प्रतीक बताया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने गांधी जी, शास्त्री जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मसुरिया दीन पासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ काला मास्क लगाकर मौन प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। मौन प्रदर्शन के बाद सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश करोड़ों मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम काटकर भाजपा की सरकार बनाई , प्रमोद सिंह ने ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर, श्रीमती आरती सिंह, नीलेश सिंह, फैयाज हाशमी, राजीव निषाद, सभासद शहनवाज मंजूर, कृष्णचंद निषाद,आजम जैदी,जब्बार अली सलमानी, संदीप निषाद, इरशाद खान राजू,आसिफ खान, नूरजहां, मुहम्मद ताहिर, तौफीक अहमद राजू, मनीष श्रीवास्तव, गौरव सिंह शनी, संतोष निषाद, इस्तेखारुल प्रधान, अजीम जौनपुरी, परवेज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गांधी-शास्त्री एवं पूर्व सांसद मंसुरिया दीन पासी की जयंती एवं मौन सत्याग्रह आंदोलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।


