
मां दुलेश्वरी नेत्रालय में शिविर, लेंस प्रत्यारोपण के साथ दवा और चश्मे भी मुफ्त
गाजीपुर : गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मां दुलेश्वरी नेत्रालय, गंगाबृज रोड बक्सुपुर में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित 13 मरीजों का ऑपरेशन कर नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपित किया गया।
नेत्र सर्जन डॉ. ए.के. राय और डॉ. निशांत राय ने मरीजों का ऑपरेशन किया। इसके बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं और चश्मे भी नि:शुल्क दिए गए। डॉ. ए.के. राय ने कहा कि मोतियाबिंद का समय पर उपचार कराने से दृष्टि संबंधी परेशानी दूर की जा सकती है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नि:शुल्क उपचार मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता जताई।


