
By : रिजवान अंसारी
V मार्ट, गाज़ीपुर

गाजीपुर : सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। गाजीपुर स्थित एवी स्टार वर्ल्ड सिनेमा में अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का प्रदर्शन 24 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। फिल्म के शो 24 से 27 सितंबर 2026 तक चलेंगे।
सिनेमा की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार फिल्म के टिकटों की दरें भी निर्धारित की गई हैं। डायमंड टिकट ₹220, गोल्ड ₹200 और सिल्वर टिकट ₹170 में उपलब्ध रहेगा।
फिल्म के शो टाइम की बात करें तो दर्शक सुबह 9:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे, 3:40 बजे, शाम 6:45 बजे और रात 9:50 बजे फिल्म देख सकेंगे।
फिल्म के पोस्टर में अभिनेता नानी का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ‘द पैराडाइज’ को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।
एवी स्टार वर्ल्ड सिनेमा, गाजीपुर की ओर से दर्शकों से फिल्म के टिकट बुक करने की अपील की गई है। चार दिनों के इस शेड्यूल को लेकर स्थानीय सिनेमा प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

