
मड़ियाहूं, (जौनपुर ) : नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुखसाना कमाल की पुत्री ज़ारा फारूकी के पायलट बनने पर उनके निजी आवास पर पहुंचकर सांसद प्रिया सरोज ने मुलाकात की और ज़ारा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने ज़ारा की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज़ारा की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

ज़ारा ने अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पायलट बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी

