- पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार
- शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत
- वैगनआर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, चालक गिरफ्तार
- यातायात माह का शुभारंभ
- सलखापुर की 80 वर्ष पुरानी रामलीला
- धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
- स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस सख्त, बुलेट मोटरसाइकिल सीज
- जौनपुर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Author: khabre aaj bhi
महाराष्ट्र : पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है । शराब विक्रेता राहुल क्षीरसागर की भी जहरीली शराब पीने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। 13 मई को राहुल क्षीरसागर के खिलाफ शराब बिक्री के संबंध में हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया था। पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मौतों के बाद सरकार, पुलिस और प्रशसन…
Jalana: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने जालना जिले में भीषण गर्मी में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। पिछले तीन वर्षों में यह उनका नौवां अनशन है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव सौंपा है। जरांगे ने कहा कि उनकी टीम के कानूनी विशेषज्ञ आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लेने से पहले सरकार के प्रस्ताव का बारीकी से अध्ययन करेंगेमहाराष्ट्र सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करते हुए 12-सूत्रीय प्रस्ताव का एक मसौदा तेजी से तैयार करके भेजा। मनोज जरांगे ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। जरांगे ने मराठा…
जखनिया (गाजीपुर) : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जखनिया बाजार में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और समाज सेवा के कार्यों को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल प्रशासन का परिचय देते हुए प्रजा के कल्याण के लिए अनेक…
जौनपुर : जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण की शुरुआत प्रशासनिक भवन से हुई, जहां जिलाधिकारी ने लिफ्ट निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और…
मुहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) : राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी डा. वसीम रज़ा अंसारी ने आज मुहम्मदाबाद फाटक पर क्षेत्रीय सांसद अफजाल अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहितकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी सांसद महोदय को प्रदान की। मुलाकात के दौरान डा. वसीम रज़ा अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण, शिक्षा के प्रसार, विधिक सहायता, सामाजिक समरसता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन…
अहिल्याबाई होलकर का जीवन महिला सशक्तिकरण और आदर्श सामाजिक एकता का प्रतिबिम्ब – आरिफ खान जौनपुर : राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक कुशल प्रशाशिका, न्यायप्रिय, विदुषी,आदर्श नारी के रूप में सुविख्यात है। उक्त बातें राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने राजसिंहासन को तपस्थली और अपने पूरे जीवन को समाज के उद्धार, व विकास में समर्पित कर दिया। आरिफ खान ने आगे कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य…
सेवराई (गाजीपुर) : तहसील क्षेत्र के नवली गांव निवासी अभिनेता विजय गुप्ता जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों में भी इस बात को लेकर उत्साह है कि उनके क्षेत्र का एक कलाकार फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। फोन पर हुई बातचीत में विजय गुप्ता ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार ‘साइलेंट मैन’ का है। कहानी के अनुसार कुछ लोग उन्हें झूठे आरोप में फंसाकर…
सेवराई ( गाजीपुर) : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह की कथित टिप्पणी को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता प्रेम सागर राजभर ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सोनहरिया गांव निवासी भाजपा नेता प्रेम सागर राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक…
दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षेत्र के चीउटहा गांव के पास मुख्य सड़क से गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।…
जौनपुर : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर News Hour सैटेलाइट चैनल के स्टेट ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश तामीर हसन शीबू ने प्रदेशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता ही लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करती है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो सत्ता से सवाल पूछने के साथ-साथ आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। तामीर हसन शीबू…