
जौनपुर : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन जौनपुर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पुलिस लाइन से निकली जागरूकता रैली जनपद के प्रमुख चौराहों स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचेगी। इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सड़क पर स्टंटबाजी से बचने की अपील भी की जाएगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करेगी। तेज रफ्तार से वाहन चलाने प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने स्टंटबाजी करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगीजौनपुर पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार के सदस्यों एवं बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिसार निरीक्षक प्रभारी यातायात सहित पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एनसीसी कैडेट्स और आमजन मौजूद रहे। जौनपुर पुलिस का संदेश है यातायात नियमों का पालन करें स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

