
जखनिया (गाजीपुर) : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जखनिया बाजार में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और समाज सेवा के कार्यों को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल प्रशासन का परिचय देते हुए प्रजा के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने दार्शनिक दृष्टिकोण और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से शासन व्यवस्था को मजबूत बनाया।

मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी विशेष रुचि लेकर समाज को नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तरीय समितियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची का वितरण मंडल अध्यक्षों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को करते हुए निर्देश दिया कि सूची को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए तथा प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित किया जाए। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं, उनका नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विधानसभा जखनिया के संयोजक, मीडिया प्रभारी सर्वानंद चौबे, ओमप्रकाश गिरी, रामआधार गिरी, बृजेश कुमार यादव, यूथ कांग्रेस महासचिव जावेद आलम, कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार यादव, अच्छेलाल कनौजिया, मोहन राजभर, चंद्रभान सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडे, नवीन चंद्र सिंह, केवल गिरी, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, जेपी पांडे, शंभू सिंह कुशवाहा, काजल कश्यप, रामकेर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।

