गोमती नदी के किनारे गोपी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता वह संस्कृत कार्यक्रम का भव्य कार्यक्रम

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 19, 2021
233

By : मो, हारुन

जौनपुर : आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने गोपी घाट नखास पर भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पूर्व की भांति इस वर्ष भी हुआ। 

शाही पुल के ठीक बगल स्थित इस घाट पर उपरोक्त आयोजन श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) के बैनर तले हुआ जिसका उद्घाटन लोटस ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती विदिशा जायसवाल एवं हिन्दू भगवा वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पहले अतिथिद्वय ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों द्वारा बनाये जा रहे रंगोली का अवलोकन किया जहां निर्णायक मण्डल की सदस्य भी मौजूद रहीं। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन समिति के सभी कार्य सराहनीय व अद्वितीय रहते हैं जो जनपद में चर्चा का विषय बना रहता है आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि देव दीपावली महोत्सव के बाबत सर्वप्रथम मां गोमती पूजन व महाआरती की गयी जिसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूरे घाट सहित वहां स्थित मन्दिर को 11 हजार दीयों से सजाया गया था जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर महामंत्री अजय सिंह नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, संरक्षक रामजी जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?