जौनपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की शवयात्रा में उमड़ा जन सैलाब

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 20, 2021
285


by : मो॰हारुन

जौनपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर बुधवार को नगर  पचाहटिया छेत्र के रामघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि पुत्र कमलाकांत ऊर्फ पप्पू ने दी आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव बड़गहन से सवा ११ बजे सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर लेकर हजारों की संख्या में लोग जौनपुर के रामघाट के लिए रवाना हुए। रास्ते भर उनके शव पर लोग श्रद्धासुमन अर्पित करते रहे। जौनपुर रामघाट पहुंचने के बाद अपरान्ह् करीब एक बजे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ आनर दिया गया इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दारा सिंह चौहान,पूर्व मंत्री जगदीश राय,पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक अनिल मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विद्या चौधरी, पाणिनी सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?