भारत तिब्बत समन्चय संघ के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने राम शकल जी*

By: Khabre Aaj Bhi
Oct 20, 2021
303

By: Navneet mishra

संत कबीर नगर : राष्ट्र की विशुद्ध निर्मल राजनीतिज्ञों की पीढ़ी के वाहक संसद के उच्च सदन के सदस्य संसदविद श्री राम शकल जी ने भारत-तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के माननीय सदस्य सदस्य होने के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकारा कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए कहा कि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वय श्री अरविंद केसरी व विजय मान ने बताया की काशी प्रांत के मीरजापुर जिले के निवासी श्री शकल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, एक किसान नेता, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद, सोनभद्र जिले से मनोनीत पहले राज्यसभा सदस्य राजनीति विज्ञान से परास्नातक, अन्य अनेक  महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय सरकारी समितियों के सदस्य हैं के व्यापक अनुभव का लाभ भारत तिब्बत समन्चय संघ को प्राप्त होगा।

      राज्यसभा सांसद श्रीराम शकल जी द्वारा बीटीएसएस के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य का दायित्व स्वीकार करने पर संघ के प्रमुख जनो ने उनसे मिल अभिनंदन करते हुए बधाई दी है।

       इस अवसर पर प्रमुख रूप से केन्द्रीय संयोजक हेमेंद्र पीएस तोमर, द्वि क्षेत्र संयोजक विवेक सोनी, प्रांत संयोजक (गोवंश संरक्षण प्रभाग, काशी प्रान्त), हिमांशु राज पांडेय, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रभात जी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.प्रयाग दत्त जुयाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेन्द्र पीएस भदौरिया, प्रो. बी. आर. कुकरेती, राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रभारी (महिला विभाग), श्रीमती ज्योति शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी (नियुक्ति सूचना व संवाद), श्रीमती नामग्याल सेकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला विभाग, श्रीमती राखी मित्रा, राष्ट्रीय महामंत्री, महिला विभाग, डॉ.कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (युवा विभाग), राजेश राय क्षेत्र संरक्षक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राहुल सिंह, क्षेत्र संरक्षक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राम जन्म सिंह, क्षेत्र संरक्षक, अवध बिहारी मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, भागवत प्रसाद पांडेय, पूर्व संघ प्रचारक, प्रांत संरक्षक, इंद्रजीत मिश्रा, पूर्व सांसद, गोरक्ष प्रान्त संरक्षक, एडवोकेट अरविंद विक्रम चौधरी, गोरक्ष प्रान्त मुख्य संयोजक, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, गोरक्ष प्रान्त महिला विभाग संरक्षक, श्रीराम कुमार सिंह, गोरक्ष प्रान्त अध्यक्ष, शिवेंद्र विक्रम सिंह, गोरक्ष प्रांत महामन्त्री, पंकज दुबे, गोरक्ष प्रान्त युवा विभाग अध्यक्ष, डॉ.सोनी सिंह, अनिता जय सिंह, ई. शुधांशु सिंह समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है।

       उक्त सूचना संघ के प्रचार व आईटी प्रभाग, गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक नवनीत मिश्र ने दी है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?